Atomic Habits Book Summary in Hindi(एटॉमिक हैबिट्स का सारांश) – Part 2

0
294

Atomic Habits Book Summary in Hindi(एटॉमिक हैबिट्स का सारांश) – अगर आप अपनी किसी habit को लंबे समय से बदलना चाहते हैं, लेकिन आप इसे बदल नहीं पा रहे हैं| तो आप यह बुक समरी को पढ़ सकते हैं| यहां आपको एक proven system मिलेगा जिसे follow करके आप नई बुलंदी को छू सकते हैं|

हेलो दोस्तो, आप सभी का हमारे fintechguruji.in हिन्दी ब्लॉग में स्वागत है। यहां पर आप Complete Book Summary in Hindi हिंदी में पढ़ सकते हैं| दोस्तो, आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए बहुत ही स्पेशल होने वाला है। क्योंकि आज मैं आपके लिए James Clear की Atomic Habits Book Summary in Hindi का part-2 लेकर आया हूं|

About the Book | किताब के बारे में

Name of the Book (किताब का नाम)Atomic Habits (एटॉमिक हैबिट्स/परमाणु आदतें) – An Easy And Proven Way To Build Good Habits And Break Bad Ones
Name of the Author (लेखक का नाम)James Clear (जेम्स क्लियर)
Page count320
Size of the Book3.7MB
Buy this BookAmazon
Buy Pdf of this BookKindle Store

Who it is for? – यह किताब किसके लिए है

यह किताब उन लोगों के लिए है, जो

  1. जो कामयाबी के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं।
  2. जो साइकोलॉजी पढ़ना चाहते हैं।
  3. जो आदतों के बारे में जानना चाहते हैं।
  4. जो अपनी बुरी आदतों को छोड़कर, अच्छी आदतें अपनाना चाहते हैं।
  5. अपनी किसी habit को लंबे समय से बदलना चाहते हैं, लेकिन बदल नहीं पा रहे हैं|

Atomic Habits Complete Book Summary in Hindi

यह समरी Atomic Habits(एटॉमिक हैबिट्स) का part-2 है| उम्मीद करता हूं कि आप इस समरी का part-1 पढ़ चुके होंगे| अगर आपने नहीं पढ़ा है तो उसका लिंक नीचे दी हुई है आप वहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं| में हम लोगों ने चैप्टर 10 तक कंप्लीट कर चुके हैं अब पाटो में उसके आगे के चैप्टर्स को पूरा करेंगे|

Atomic Habits Book Summary in Hindi part-1

1Walk Slowly But Never Backward (धीरे चलो लेकिन कभी पीछे मत हटो)

Jerry Wolman Florida University के film photography के एक professor थे| एक दिन उन्होंने अपने students को दो group में divide कर दिया| उन्होंने पहले group को quantity group और दूसरे group को quality group का नाम दिया| पहले group को कहा गया कि वो जितनी ज़्यादा photo click करेंगे उसके basis पर उन्हें grade मिलेंगे|वहीं दूसरे group को सिर्फ एक सबसे अच्छी photo click करने के लिए कहा गया और उस photo की quality के basis पर उनके grades मिलेंगे|

Session के last में वो यह देखकर हैरान रह गए की सबसे अच्छी photos पहले group ने ली थी| पहले group के students अपनी photos के साथ experiment करते गए और lighting, location और scenery को बेहतर करते रहे| जिससे उनकी skill हर बार पहले से बेहतर हो गई| वहीं दूसरा group सिर्फ एक अच्छी photo लेने के लिए ही बैठा रहा इसलिए उनके pass अपना काम दिखाने के लिए कुछ ज़्यादा नहीं था|

Life में कुछ change लाने के लिए सबसे अच्छे solution को ढूंढने में उलझना आसान है जैसे सबसे तेज़ी से वज़न कम करने का idea, muscles बनाने का सबसे अच्छा program, side business का सबसे अच्छा option, हम सबसे अच्छे ideas पर इतना ज़्यादा ध्यान देते हैं कि हम कभी भी इस पर काम नहींकर पाते| Motion में होना और real में action लेने में बहुत difference होता है जैसे कि जब आप कुछ लिखने की सोचते हैं तो यह बस एक motion है अगर आप pen और paper उठाकर लिखने बैठते हैं तब असल में यह एक action होता है|

2The Law of Least Effort (कम से कम प्रयास का नियम)

हमारी असली motivation कड़ी मेहनत करना और successful बनना नहीं है| बल्कि असलियत में हम बहुत आलसी होते हैं और आसान चीज़ें करना पसंद करते हैं| Energy हमारे लिए काफी अनमोल होती है| इसलिए हमारा दिमाग इस तरह से बना है कि जब भी possible हो, यह energy बचा ले|

हर काम में energy की ज़रूरत होती है| जिस चीज़ में जितनी ज़्यादा energy लगती है, हम वो काम उतना ही कम करना चाहते हैं| जैसे कि मान लीजिए आप हर दिन 100 push ups करने का goal बनाते हैं| तो आप ज़्यादा दिन तक continue नहीं कर पाएंगे|वहीं अगर आप हर दिन बस एक pushup का goal बनाते हैं तो आप काफी लंबे time तक इसे continue रख पाएंगे|

अब सवाल यह उठता है कि अगर हम इतने ही lazy हैं तो आखिर दुनिया में इतने सारे लोग इतने successful कैसे बन पाते हैं? तो इसका जवाब यह है कि हर किसी को अच्छे और बुरे दिन face करने पड़ते हैं, लेकिन आपको यह ensure करना होता है कि अपने सबसे बुरे दिनों में भी आप अपने काम को करना जारी रखें और जितना हो सके इसके बीच लगने वाली रुकावटों को कम करें|

यहां idea यह नहीं है कि आप आसान काम करें बल्कि यह है कि आप मुश्किल काम को भी आसान बना दें|

3How To Stop Procrastinating By Using The 2 Minute Rule

हम इंसान या तो हमेशा कुछ बड़ा करना चाहते हैं या फिर कुछ नहीं करते| हम बहुत ही कम time में बहुत ज़्यादा करने की कोशिश करने लगते हैं| इसलिए हमारे लिए भी चीजों को लगातार करते रहना बहुत मुश्किल हो जाता है|

इस tendency को दूर करने के लिए आप 2 minute rule को अपना सकते हैं| जिसमें जब भी आपको कोई नई habit शुरू करते हैं तो उसे करने में आपको 2 minute से ज़्यादा का time नहीं लगाना चाहिए| Example के तौर पर अपनी सारी laundry को fold करने के बजाय सिर्फ एक कपड़े को fold करें, 3 kilometer तक दौड़ने की बजाय सिर्फ अपने running shoes पहने, एक बेहतरीन reader बनने की बजाय हर रोज़ किसी book की सिर्फ एक page को पढ़ें|

कोई भी habit बेकार है अगर आप उसे महीने में सिर्फ एक दिन के लिए करें और बाकी के 29 दिन उसे छोड़ दें| जितना हो सके किसी भी habit को उतना attractive और easy बनाने की कोशिश करें|

2minutes rule कुछ लोगों को मज़ाक जैसा लग सकता है| हो सकता है कि आपको लगे कि आप खुद को बेवकूफ बना रहे हैं| कोई भी एक page पढ़ने या एक push करने की इच्छा नहीं रखता| दरअसल यह किसी भी habit को शुरू करने और develop करने का बस एक tool है| तो यह कोशिश करें किसी भी चीज़ बस 2 minute के लिए करें और फिर रुक जाएं|

4How To Make Good Habits Inavitable And Bad Habits Impossible

Famous French Author विक्टर मैरी हुगो को उनके publisher ने अपनी book को लिखने के लिए एक साल का time दिया| लेकिन हुगो का सारा time दूसरे कामों में निकल गया और उन्होंने अपना सारा time waste कर दिया| उनके publisher उनसे बहुत नाराज़ हुए और सिर्फ छह महीने के अंदर उन्हें अपनी book को complete करने को कहा|

विक्टर ने अपनी procastination को रोकने के लिए बहुत ही अनोखा तरीका ढूंढ लिया| उन्होंने अपने assistant से अपने सारे कपड़े एक locker में बंद करने के लिए कह दिए और उनके पास ओढ़ने के लिए एक बड़ी सी शॉल के अलावा और कुछ भी नहीं था|

क्योंकि उनके pass कपड़े नहीं थे और वह बाहर नहीं जा सकते थे इसलिए उन्होंने अपना सारा focus अपनी book को लिखने में लगा दिया| इसका result यह हुआ कि उन्होंने अपनी deadline के दो हफ्ते पहले अपनी book खत्म कर ली|

कई बार सफलता सिर्फ अच्छी आदतों को आसान बनाने तक ही limited नहीं रहती बल्कि बुरी आदतों को मुश्किल बनाने में भी होती है| अगर आप अपने plan या schedule के मुताबिक नहीं चल पा रहेहैं तो आप वित्त से सीख ले सकते हैं और अपनी बुरीआदतों को जितना हो सके उतना मुश्किल बना सकते हैं|

5The Cardinal Rule of Behavior Change

जानवरों को अपना reward instantly मिल जाता है| अगर वह शिकार करते हैं तो उन्हें तुरंत खाना मिल जाता है| उन्हें अपने actions के immediately guaranteed result मिलते हैं, लेकिन हम इंसानों के साथ ऐसा नहीं है|

हमें किसी भी चीज़ का result immediately नहीं मिलता, लेकिन हमारा दिमाग अभी तक delayed results को enjoy करने के लिए evolve नहीं हुआ है| भाग्य वर्ष आप अपने mind को trained कर सकते हैं और delayed gratification को accept कर सकते हैं|

इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि जैसे ही आप कोई काम करें, तुरंत अपने आप को कोई अच्छा सा reward दें| Example के तौर पर आप अपने साथ ऐसी commitment कर सकते हैं कि अगर आप तीस minute exercise करते हैं तो आप अपने favorite show का एक episode देख सकते हैं|

यह आपके immediate gratification की ज़रूरत को कम करेगा| कोई भी habit आपके साथ लंबे समय तक जुड़े रहे, इसमें सबसे important बात यह होनी चाहिए कि जब भी आप कोई काम पूरा करें तो आपको success का एहसास हो|

6How To Stick With Good Habits Everyday

James हमें एक औरत के बारे में बताते हैं जो हर बार एक काम पूरा होने के बाद एक जार से दूसरे जार में hairpin को डाल देती थी| उसी तरह एक आदमी हर बार pushup करने का एक set complete होने पर marbles (कंचों) को एक डब्बे से दूसरे डब्बे में रखता था|

जब आप अपनी activity को visual मांपते हैं, तो progress करना आसान हो जाता है| इसी तरह के visual rewards ना बस आपको focus करने में मदद करते हैं बल्कि आपको immediate satisfaction भी देते हैं|

अपनी progress को measure करने का सबसे अच्छा तरीका है habit tracker का इस्तेमाल करना जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि habit tracker, आपके सभी habits को track करता है| आप उन सभी habits की एक list बना सकते हैं जिन्हें आप follow करना चाहते हैं और इस list को किसी एक ऐसी जगह रख सकते हैं जहाँ ये आसानी से accessible हो|

जब भी आप list में से कोई काम पूरा करें तो उसके सामने एक cross लगा दें| इससे ना बस आपका habit obvious बन जाएगा बल्कि यह और ज़्यादा attractive और satisfying भी होगा|

7How an Accountability Partner Can Change Everything

ऐसा होना possible है कि अगर आप किसी के प्रति accountability या जवाब देही नहीं रखेंगे तो आप अपने goal से भटक जाएंगे| किसी भी गलत काम को करने के consequences या परिणाम जितने ज़्यादा ठोस होते हैं, उनका human behavior के ऊपर उतना ज़्यादा effect पड़ता है| यही reason है कि ज़्यादातर behavior तभी बदलते हैं जब उनके साथ कोई painful punishment जुड़ा रहता है|

जैसे कि 1984 में America में गाड़ी चलाते वक्त seat belt बांधने का एक law pass हुआ| इसके पहले सिर्फ 14% लोग ही seat belt बांधते थे| लेकिन इस law के pass होने के बाद यह संख्या बढ़कर 88% हो गई क्योंकि बिना seat belt बांधे पकड़े जाने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता था|

इसी तरह आप भी अपनी किसी bad habit को खत्म करने के लिए किसी तरह के punishment को इसके साथ जोड़ सकते हैं| इससे उस habit को खत्म करने के chances बहुत बढ़ जाएंगे| साथ ही आप अपने लिए एक accountability partner भी ढूंढ सकते हैं जिससे हर बार किसी bad habit को दोहरा पर आपकी अपने partner के प्रति एक जवाबदेही बने|

8The Truth About Talent (When Genes Matter And When They Don’t)

Michael philips के बारे में हम सभी जानते हैं उन्हें history के सबसे great athletes के रूप में गिना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग Morocco के runner El Guerrouj का नाम जानते हैं, लेकिन वो भी एक शानदार athlete है जिन्होंने 2004 के Olympics में 1500 meter और 5000 meter की दौड़ में gold medal जीता था|

यह दोनों ही athlete एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं| खासकर इनकी लम्बाई जहां El Guerrouj 5’9” के हैं वही Michael philips 6’4” लंबे हैं| लंबाई में 7 इंच का difference होने के बावजूद वे दोनों एक ही लंबाई की pant पहनते हैं| अब यह कैसे possible है? दरअसल Michael Philips की upper body उनकी lower body के मुकाबले ज़्यादा लंबी है जो कि swimming के लिए बिल्कुल सही है| वहीं El Guerreuj के पैर बहुत लंबे हैं और उनकी upper body छोटी हैजो कि लंबी race के runner के लिए बिल्कुल सही है|

आप imagine करें कि यह दोनों athlete अपने-अपने sports को एक दूसरे में बदल लें तो क्या हो? तो क्या वो ऐसी ही performance दे पाएंगे जैसी उन्होंने पहले दी?

Sports की तरह ही habits develop करने में भी यह बात पूरी तरह से लागू होती है पर इंसान की personality अलग होती है और इसी के basis पर वो action लेते हैं| अगर आप ऐसी habits चुनते हैं जो आपकी personality से match नहीं करती तो फिर आपको ऐसी habits को develop करने में बहुत problem होगी|

9The Goldilocks Rule: How to Stay Motivated in Life and Work

बहुत सारे scientist ने इस question का answer ढूंढने की कोशिश की कि motivation को किस तरह हमेशा बनाए रखें? इसका सबसे अच्छा answer यह मिला कि हम उन कामों की तरफ ज़्यादा motivated रहते हैं जो ना हमारे लिए ज़्यादा मुश्किल होते हैं, ना ही ज़्यादा आसान होते हैं| हमारे brain को challenges पसंद होते हैं| लेकिन अगर वह काम बहुत मुश्किल हो या हमारी क्षमता(ability) के बाहर हो तो brain जल्दी motivation खो देता है|

इसी तरह जब हम बहुत आसान काम करते हैं तब भी हमारा motivation खत्म हो जाता है क्योंकि ऐसा काम हमारे लिए बहुत boring बन जाता है|वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि अगर कोई काम हमारी current ability से लगभग 4% ज़्यादा मुश्किल होता है तो ऐसा काम करते वक्त हम सबसे ज़्यादा motivated रहते हैं|

अब किसी भी काम को इस तरह से मापना possible नहीं है| इसलिए हमें motivation को बनाए रखने के लिए goldilocks के नियम का use करना चाहिए| जो यह कहता है कि हम किसी भी काम में सब ज़्यादा motivated तब महसूस करते हैं जब वो काम हमारे लिए challenging होता है, लेकिन हमारी ability या क्षमता के दायरे में भी होता है|

Atomic Habits Book Review

About James Clear | जेम्स क्लियर के बारे में

जेम्स क्लियर एक इंटरप्रेन्योर है, जो आदतों और साइकोलॉजी के बारे में लिखना पसंद करते हैं| वह एक फोटोग्राफर भी है|

Atomic Habits Book Summary in Hindi Pdf Free Download

दोस्तों, अगर आप Atomic Habits (एटॉमिक हैबिट्स/परमाणु आदतें) किताब का पीडीएफ फ्री में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|

Atomic Habits Hindi Pdf Free Download

तो दोस्तों, आपको आज का यह “Atomic Habits Book Summary in Hindi part-2” कैसा लगा और आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं| (Atomic Habits Book Summary in Hindi part-2) को अपने दोस्तों और परिवारों के साथ शेयर जरूर करें|

आपका बहुमूल्य समय देने के लिए दिल से धन्यवाद

Wish You All The Best

4.8/5 - (5 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here